भारत

पीएम मोदी की मां अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
28 Dec 2022 1:54 PM IST
पीएम मोदी की मां अस्पताल में भर्ती
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि उनकी हालत स्थिर है.

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद से उनके परिवार के सभी लोग अस्पताल में मौजूद हैं.

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी आज दोपहर में उन्हें देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे. थोड़ी देर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनका हाल चाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा कर सकते हैं. ऐसे में प्रशासन ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
यूएन मेहता अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि पीएम मोदी की मां को यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अहमदाबाद में भर्ती किया गया है. उनकी हालत स्थिर है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story