भारत

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने बच्चों के साथ फहराया तिरंगा

Nil dhankar
13 Aug 2022 4:52 PM IST
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने बच्चों के साथ फहराया तिरंगा
x

अहमदाबाद। पूरा देश आजादी के अमृत महोत्‍सव मना रहा है। देश की स्‍वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर शनिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वावन पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ। स्‍वतंत्रता दिवस के दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने हर नागरिक से अपने घर में तिरंगा फहरा कर आजादी के जश्‍न में शामिल होने की गुजारिश की है। वहीं पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी अपने बेटे के इस हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो चुकी हैं।

अहमदाबाद में शनिवार को पीएम मोदी की 99 वर्षीय मां हीराबेन ने बच्‍चों के संग अपने घर पर तिरंगा फहराया और जोश के साथ जय हिंद के नारे लगा कर भारत माता को नमन किया।


Next Story