भारत

पंचतत्व में विलीन हुईं PM मोदी की मां हीराबेन, देखें वीडियो

jantaserishta.com
30 Dec 2022 9:35 AM IST
पंचतत्व में विलीन हुईं PM मोदी की मां हीराबेन, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं. हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के एक श्मशान घाट में किया गया. पीएम मोदी और उनके भाइयों ने हीरा बा को मुखाग्नि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, पीएम नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं.
हीरा बा के परिवार ने सभी से भावुक अपील की है. परिवार की ओर से कहा गया है कि हम इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं. सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखें. यही हीरा बा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story