भारत

आज बेंगलुरु में पीएम मोदी का मेगा रोड शो

Nilmani Pal
6 May 2023 6:23 AM IST
आज बेंगलुरु में पीएम मोदी का मेगा रोड शो
x

कर्नाटक। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

बता दें कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में महिला वोटर्स की संख्या 2.59 करोड़ है जबकि पुरुष वोटर्स 2.62 करोड़ हैं। राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे।


Next Story