भारत

पीएम मोदी की बैठक, PM Cares Fund से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी

jantaserishta.com
28 April 2021 5:27 PM IST
पीएम मोदी की बैठक, PM Cares Fund से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी
x

फाइल फोटो

देश में कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की भारी कमी है. इसी को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन (Oxygen) कंटेनर्स खरीदने की मंजूरी दी है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में ये फैसला लिया गया.

आपको बता दें कि कोरोना प्रबंधन के लिए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) आपूर्ति में सुधार के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में पीएम ने निर्देश दिया कि पोर्टेबल ऑक्सीजन कंटेनर्स को जल्द से जल्द खरीद लिया जाए और राज्यों को उपलब्ध कराया जाए. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को तरजीह दी जाएगी.
बैठक में पीएम केयर फंड के तहत पहले से स्वीकृत 713 PSA प्लांटों के अलावा, 500 नए ऑक्सीजन प्लांटों को मंजूरी दी गई. यानी कि पीएम केयर फंड जरिए 500 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे और इनमें ऑक्सीजन का उत्पादन जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास किये जाएंगे.
ये नए ऑक्सीजन प्लांट जिला मुख्यालय और टियर 2 शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि करेंगे. इन 500 PSA प्लांटों को DRDO और CSIR द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीक के जरिए स्थापित किया जाएगा.
गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है. आलम ये है कि कई लोग अस्पतालों में दम तोड़ चुके हैं. मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को जमकर फटकार भी लगाई है. इस बीच सरकारें युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन, बेड्स मुहैया कराने में जुटी हैं.
उधर, कोरोना की दूसरी लहर के बीच असली डर मई को लेकर है. माना जा रहा है कि मई में कोरोना की दूसरी लहर का पीक होगा. अमेरिका में मिशिगन यूनिवर्सिटी में महामारी विशेषज्ञ भ्रामर मुखर्जी का कहना है कि मध्य मई के दौरान रोजाना 8-10 लाख केस सामने आ सकते हैं. उन्होंने आशंका जताई कि 23 मई के आसपास रोजाना 4,500 लोग कोरोना से जान गंवा सकते हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story