
नई दिल्ली: संसद में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजीजू ने बताया है कि इस बैठक में पीएम मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी बात रखी। किरन रिजीजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान यह साफ किया है कि हालिया NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि पेपर लीक को रोकना महज केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी राज्यों की सरकारों और दलों को एक साथ मिलकर इससे लड़ना होगा। इससे पहले पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की मांग को लेकर सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
#WATCH | Delhi: On National Democratic Alliance (NDA) Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan', Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju says, "... The Prime Minister provided guidance to all... It was a very productive meeting. The Prime Minister addressed several… pic.twitter.com/TkKADNahjY
— ANI (@ANI) July 21, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





