भारत

पीएम मोदी का न्योता कबूला! गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन होंगे मुख्य अतिथि

jantaserishta.com
15 Dec 2020 2:48 PM IST
पीएम मोदी का न्योता कबूला! गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन होंगे मुख्य अतिथि
x

फाइल फोटो 

बोरिस जॉनसन के भारत दौरे की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है.

नई दिल्ली. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Borish Jhonson) आगामी 26 जनवरी (26 Jan 2021) को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर भारत के मुख्य अतिथि होंगे. यह जानकारी ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने दी है. विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जॉनसन भारत आएंगे. बता दें जॉनसन को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आमंत्रित किया था. 28 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब ब्रिटेन के पीएम भारत में रिपब्लिक परेड का हिस्सा बनेंगे.

26 जनवरी की परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अंतिम ब्रिटेन के प्रमुख जॉन 1993 में जॉन मेजर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने 27 नवंबर को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया.साथ ही पीएम जॉनसन ने ब्रिटेन में अगले साल होने वाले जी-7 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रित किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story