भारत

17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होगी पीएम मोदी के तोहफों की नीलामी, 200 से ढाई लाख रुपए तक है कीमत

jantaserishta.com
16 Sept 2021 11:18 PM IST
17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होगी पीएम मोदी के तोहफों की नीलामी, 200 से ढाई लाख रुपए तक है कीमत
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश से मिले उपहारों और स्मृति-चिन्हों की एक ई-नीलामी संस्कृति मंत्रालय शुक्रवार से शुरू कर रहा है। नीलामी से होने वाली आय नमामि गंगे मिशन पर खर्च की जाएगी।

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी को मिले स्मृति चिह्नों में पदक जीतने वाले ओलंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों के खेलों के सामान, अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर (वाराणसी) का मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग, अंगवस्त्र आदि शामिल हैं।
बयान में बताया गया कि कोई व्यक्ति अथवा संगठन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2021 के बीच वेबसाइट 'पीएममेमेंटोस डॉट जीओवी डॉट इन' (https://pmmementos.gov.in/) के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकता है। इस ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।
इसके तहत पीएम मोदी के शॉल, पगड़ियां और जैकेटों समेत 2,700 से अधिक यादगार वस्तुओं की नीलामी की जा रही है। संस्कृति मंत्री ने बताया कि इन वस्तुओं के अलग अलग आरक्षित मूल्य रखे गए हैं जो 200 रुपए से लेकर ढाई लाख रुपए तक के दायरे में हैं। इच्छुक व्यक्ति इन उपहारों को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, जयपुर हाउस दिल्ली में 3 अक्टूबर 2019 तक सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक देख सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story