भारत

महाकुंभ के हालात पर पीएम मोदी की नजर, Mauni Amavasya के मौके पर Maha Kumbh में उमड़ा आस्था का सैलाब

jantaserishta.com
29 Jan 2025 9:09 AM IST
महाकुंभ के हालात पर पीएम मोदी की नजर, Mauni Amavasya के मौके पर Maha Kumbh में उमड़ा आस्था का सैलाब
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने सुबह के बाद से तीन-तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। प्रधानमंत्री के अलावा यूपी के सीएम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बात की है। पीएम मोदी ने सीएम योगी से श्रद्धालुओं की राहत के लिए हर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
महाकुंभ मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामान्य व्यवस्थाओं को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने योगी आदित्यनाथ से राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
आपको बता दें कि यूपी सरकार और केंद्र सरकार मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि महाकुंभ मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो। प्रधानमंत्री का यह लगातार प्रयास है कि सभी श्रद्धालुओं को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और कोई भी अप्रिय घटना न हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story