भारत

तेलंगाना और ओडिशा में आज पीएम मोदी की चुनावी रैलियां

Nilmani Pal
10 May 2024 6:46 AM IST
तेलंगाना और ओडिशा में आज पीएम मोदी की चुनावी रैलियां
x

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए 3 फेज की वोटिंग के बाद बीजेपी और विपक्षी इंडिया गठबंधन दोनों ही बड़ी जीत के दावे कर रहे हैं. चौथे फेज के लिए जोरदार चुनाव प्रचार चल रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे और उसके बाद कई जनसभाएं भी करने वाले हैं.

तेलंगाना में भी पीएम मोदी की चुनावी रैली है. कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन के भी बड़े नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव भी रोज कई रैलियों और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं. पढ़ें चुनावी अपडेट्स की सभी खबरें एक साथ यहां.

Next Story