भारत

PM Modi: पीएम मोदी की अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

jantaserishta.com
26 April 2024 9:53 AM IST
PM Modi: पीएम मोदी की अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद
x
पटना: बिहार में शुक्रवार को दूसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
बिहार भाजपा के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले अररिया के फारबिसगंज पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंगेर पहुंचेंगे। मुंगेर की चुनावी सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह चुनावी मैदान में हैं।
मुंगेर में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है। यहां जदयू के ललन सिंह का मुकाबला बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी से है। अररिया के मतदाता तीसरे चरण के चुनाव में सात मई को मतदान करेंगे। अररिया लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह का मुकाबला राजद के शाहनवाज आलम से है। प्रधानमंत्री बिहार में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत जमुई से की थी। इसके बाद वे नवादा, पूर्णिया और गया में चुनावी सभा कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story