भारत

पीएम मोदी का आज सहारनपुर में चुनावी शंखनाद, पश्चिमी यूपी को साधने की तैयारी

jantaserishta.com
6 April 2024 11:09 AM IST
पीएम मोदी का आज सहारनपुर में चुनावी शंखनाद, पश्चिमी यूपी को साधने की तैयारी
x

फाइल फोटो

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी को साध रहे हैं। पीएम मोदी की शनिवार को सहारनपुर में रैली है। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो होगा। दोनों के बीच में मेरठ है, जहां चुनावी शंखनाद वो पहले ही कर चुके हैं।
मेरठ मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं -- मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर। सहारनपुर मंडल में तीन हैं -- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना। 2019 में भाजपा ने मेरठ मंडल की सभी सीटें जीती थीं, जबकि सहारनपुर मंडल में एक सहारनपुर सीट हार गई थी।
2014 में भाजपा ने दोनों मंडलों में क्लीन स्वीप किया था। प्रधानमंत्री की सहारनपुर में रैली के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भाजपाई खेमे का दावा है कि रैली में बड़ी तादाद में भीड़ जुटेगी। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री सहारनपुर के साथ कैराना लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी साधने की कोशिश करेंगे।
सहारनपुर लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण यहां मुस्लिम मतदाताओं पर भी विशेष फोकस रहेगा। पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री की यह दूसरी चुनावी रैली है। 31 मार्च को प्रधानमंत्री ने मेरठ से चुनावी रैली का आगाज किया था। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पहले भी सहारनपुर चार बार आ चुके हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसे लेकर विपक्ष में भी बेचैनी बनी हुई है। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। मां शाकंभरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती से पूरे देश में संदेश जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story