भारत

मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते पीएम मोदी का काफिला पहुंचा, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
2 Jan 2022 12:43 PM IST
मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते पीएम मोदी का काफिला पहुंचा, देखें तस्वीरें
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से मेरठ के लिए निकले. इस दौरान कोई VIP रूट भी नहीं लगाया गया था, मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते पीएम मोदी का काफिला मेरठ पहुंचा था.

मेरठ पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मेरठ दौरे पर पहुंच गए हैं. PM मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल रहेंगी. पीएम मोदी रविवार सुबह 11.35 बजे आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे. इसके बाद यहां उन्होंने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि दी. पीएम 12.15 बजे पर औघड़नाथ मंदिर पहुचेंगे. औघड़नाथ मंदिर में पूजा के बाद वापस आर्मी हेलीपैड जाएंगे. यहां से वे हेलिकॉप्टर से सलावा पहुंचेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story