भारत

पीएम मोदी का बड़ा बयान: जनरल रावत जी का जाना, हर भारत प्रेमी के लिए बहुत बड़ी क्षति, भारत दुख में है, लेकिन हर चुनौती का सामना करेंगे

jantaserishta.com
11 Dec 2021 2:10 PM IST
पीएम मोदी का बड़ा बयान: जनरल रावत जी का जाना, हर भारत प्रेमी के लिए बहुत बड़ी क्षति, भारत दुख में है, लेकिन हर चुनौती का सामना करेंगे
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के बलरामपुर दौरे पर हैं. यहां पीएम मोदी ने सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन किया. 9800 करोड़ रुपये की लागत की इस योजना से 9 जिलों के 29 लाख किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है.

पीएम मोदी ने कहा, जनरल बिपिन रावत आने वाले दिनों में अपने भारत को नए संकल्पों के साथ, वे जहां होंगे वहां से भारत को आगे बढ़ते हुए देखेंगे. देश की सीमाओं की सुरक्षाओं को बढ़ाने का काम, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान, तीनों सेनाओं में तालमेल बढ़ाने का काम तेजी से आगे बढ़ता रहेगा. भारत दुख में है. लेकिन दर्द सहते हुए भी अपनी न गति रोकते हैं और न ही हमारी प्रगति. भारत रुकेगा नहीं. भारत थमेगा नहीं.
पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र निर्मातों और राष्ट्र रक्षकों की इस धरती से मैं आज देश के उन सभी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देता हूं, जिनका 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया. देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी का जाना हर भारत प्रेमी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. जनरल बिपिन रावत जी जितने जांबाज थे, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितनी मेहनत करते थे, पूरा देश उसका साक्षी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story