भारत

केंद्रीय एजेंसियों के छापों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
11 Oct 2022 1:25 PM IST
केंद्रीय एजेंसियों के छापों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | फाइल फोटो

वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि आज यदि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों को खिलाफ ऐक्शन लेती है तो एक समूह उन पर चिल्लाने लगता है। उन्होंने जनता से पूछा कि लूट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं?
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं से पूछिए कि क्या वे 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' गए हैं, जो माटी के लाल सरदार पटेल का सम्मान नहीं करते, उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story