भारत

जी-20 देशों के सामने पेश हुआ पीएम मोदी का अंत्योदय विजन: पीयूष गोयल

jantaserishta.com
24 Aug 2023 4:34 PM IST
जी-20 देशों के सामने पेश हुआ पीएम मोदी का अंत्योदय विजन: पीयूष गोयल
x
जयपुर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के विजन को जी-20 देशों के सामने रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, विकासशील देश विश्व व्यापार में कैसे योगदान दे सकते हैं, एमएसएमई को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है और कानूनी मुद्दों में बदलाव लाकर डब्ल्यूटीओ को कैसे मजबूत किया जा सकता है ताकि यह सभी देशों के लिए फायदेमंद हो, जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस बात पर भी चर्चा हुई कि व्यापार वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत कैसे बने। पीएम मोदी के 'अंत्योदय' के विजन को वैश्विक मंच पर पेश किया गया है। भारत ने सलाह दी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को देश के संसाधन मिलने चाहिए। गोयल ने कहा कि ये संसाधन पिरामिड के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होने चाहिए। विश्व संसाधनों को भी इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। समाज के कम विशेषाधिकार प्राप्त और हाशिए पर रहने वाले वर्गों एवं कम विकसित तथा विकासशील देशों का दुनिया के संसाधनों पर पहला अधिकार है।
यही फीलिंग और व्यू दुनिया के सामने पेश किया गया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में जैसे प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर ले जाएंगे... वैसे ही भारत ने दुनिया को ये भावना समर्पित की है कि वो व्यापार को भी इस दिशा में आगे बढ़ाए। गोयल ने कहा कि भारत कम विकसित देशों का लीडर बना रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक देशों की आवाज बन गया है। यह पहली बार है कि कम विकसित देशों को जी-20 के लिए आमंत्रित किया गया है।
मॉरीशस, बांग्लादेश और ओमान मित्र राष्ट्र हैं। भारत ने पहली बार यह पहल की है कि जिन देशों की आवाज मजबूत नहीं है, उनके रुख में भी अब फर्क पड़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story