भारत
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम में PM मोदी का संबोधन
Shantanu Roy
1 March 2026 6:55 PM IST

x
देखें LIVE VIDEO...
Navi Mumbai. नवी मुंबई। नवी मुंबई में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के दौरान पीएम मोदी ने संबोधन किया।
LIVE: PM Modi’s remarks during 350th Shaheedi Samagam of Sri Guru Teg Bahadur Ji in Navi Mumbai https://t.co/tp9f5RqDkB
— IANS (@ians_india) March 1, 2026
‘हिंद-दी-चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम वर्ष के उपलक्ष्य में 28 फरवरी और 1 मार्च को नवी मुंबई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोंकण विभागीय आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने जानकारी दी है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि इस दो दिवसीय आयोजन में 18 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मुख्य पंडाल में एक साथ 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 150 विशेष बसें, 38 पार्किंग स्थल और 3 हेलिपैड बनाए गए हैं। साथ ही 25 हजार लोगों के ठहरने और 1000 से अधिक अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 300 से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। आयोजन स्थल पर 15 मेडिकल सेंटर और एक अस्थायी आईसीयू केंद्र भी बनाया गया है। आपात स्थिति के लिए नजदीकी अस्पतालों में 350 बेड और 75 आईसीयू बेड आरक्षित रखे गए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 10 हजार से अधिक स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे।
Next Story





