भारत

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, काम की सराहना की

jantaserishta.com
5 May 2026 10:48 AM IST
पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, काम की सराहना की
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे शहरी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शहरी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को बेहतर बनाने से जुड़ी अनेक पहलों में वे सबसे आगे हैं। ये दोनों ही क्षेत्र हमारी विकास यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।"
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हरियाणा में परिवर्तन और विकास की मजबूत नींव रखने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, हम सभी के प्रेरणास्रोत, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।"
वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा स्थित शिवाला रामकुंडी का दौरा किया और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हवन समारोह तथा रक्तदान शिविर में भाग लिया। बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की कामना है।"
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी एक्स पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story