भारत
पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे को दी जन्मदिन की बधाई, विकास और जनसेवा की प्रशंसा की
jantaserishta.com
9 Feb 2026 10:37 AM IST

x
नई दिल्ली/मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई दी है। एकनाथ शिंदे की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और बालासाहेब ठाकरे व धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पीएम मोदी की ओर से बधाई के बाद उनका धन्यवाद किया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। आपके स्नेहपूर्ण शब्द और आशीर्वाद हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और महाराष्ट्र में हम आपके दिखाए विकास के मार्ग पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण और महाराष्ट्र की जनता के प्रति आपका आत्मीय भाव हमें निरंतर प्रेरणा देता रहा है।
एकनाथ शिंदे ने आगे लिखा, "आपके मार्गदर्शन में हम जनसेवा के अपने संकल्प पर दृढ़ रहेंगे और एक समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे। एक बार फिर, आपके शुभाशीर्वाद और सद्भावनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद।"
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक अन्य 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आदरणीय अमित भाई, आपकी शुभकामनाएं मेरे लिए सच्चा आशीर्वाद हैं। महाराष्ट्र का विकास और जन-कल्याण ही मेरा जीवन-लक्ष्य है। इस पथ पर आपका निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहे, यही गणपती बाप्पा से मेरी विनम्र प्रार्थना है।"
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में आप निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। गणपति बाप्पा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





