भारत
पीएम मोदी ने की ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के जल्द स्वस्थ होने की कामना
jantaserishta.com
31 March 2023 9:40 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जाहिर करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पोप फ्रांसिस के एक ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, पोप फ्रांसिस के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
आपको बता दें कि, ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में यह पता लगा है कि पोप को श्वसन संक्रमण यानी कि सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दुनिया भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





