भारत

आज 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखेंगे पीएम मोदी

jantaserishta.com
2 Dec 2024 11:36 AM IST
आज द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखेंगे पीएम मोदी
x

Film Poster

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार शाम 7 बजे संसद भवन के बाल योगी ऑडिटोरियम में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे। इस मौके पर उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री भी होंगे।

सांसद हेमा मालिनी ने देखी मूवी द साबरमती रिपोर्ट
गुजरात के गोधरा में 2002 में हुए साबरमती एक्सप्रेस कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को देखने के लिए मथुरा की सांसद हेमा मालिनी सिनेमा हॉल पहुंची। यहां उन्होंने प्रशंसकों के साथ सिनेमा हॉल में बैठकर डेढ़ घंटे तक फिल्म देखी। मूवी देखकर सिनेमा हॉल से बाहर आई सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जिन तथ्यों को छिपाया गया था उसकी हकीकत इस फिल्म के माध्यम से दिखाई गई है।
रूपम सिनेमा में देखी मूवी
सांसद हेमा मालिनी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने देर शाम द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखने का मन बनाया। जिसके बाद वह प्रशंसकों के साथ मथुरा के रूपम सिनेमा हॉल पहुंच गईं। यहां उन्होंने द साबरमती रिपोर्ट मूवी को देखा। इस दौरान वह फिल्म में दर्शाए गए हर दृश्य और बोले जा रहे डायलॉग को ध्यान से सुनती नजर आई।
सालों तक छिपाए फैक्ट
सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि द साबरमती रिपोर्ट फिल्म बहुत अच्छी है। इसमें सालों तक जो फैक्ट छिपाए थे वह दिखाए गए। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना हादसा नहीं थी बल्कि उसे जलाया गया था। फिल्म का यही है जो समाज के बीच होता है उसको दिखाना,वास्तविकता दिखाना।
बांग्लादेश में नहीं हो रहा सही
सांसद हेमा मालिनी ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर कहा कि वहां जो हो रहा है वह सही नहीं है। सरकार को कदम उठाने चाहिए। हिंदू इतने सालों से अच्छे से रह रहे थे अचानक ऐसा क्या हुआ। वहां हिंदुओं की सुरक्षा हो, हालत सुधरने चाहिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story