भारत

आज बालासोर में घटनास्थल पर जाएंगे पीएम मोदी, देश में बड़ा रेल हादसा

jantaserishta.com
3 Jun 2023 11:13 AM IST
आज बालासोर में घटनास्थल पर जाएंगे पीएम मोदी, देश में बड़ा रेल हादसा
x
बालासोर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे। पहले वे बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे।
ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खबर लिखे जाने तक मरने वालों की संख्या 280 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सबसे बड़ी खबर है कि बालासोर रेल हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी विशेष बैठक बुलाई है। वह हादसे के ताजा हालात पर चर्चा करेंगे।
रेल हादसे पर अब सियासी बयान भी सामने आने लगे हैं। एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, रेल विभाग को इसकी जांच कर जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। रेलवे को यात्रियों की जान को अहमियत देनी चाहिए। पहले रेल मंत्री ऐसे रेल हादसों पर इस्तीफा दे देते थे, लेकिन अब कोई बोलने को तैयार नहीं।''
इस ट्रेन हादसे के बाद अब तक 42 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। वहीं, 38 के रूट बदले गए हैं। आपको बता दें कि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी कैंसल किया गया है। कुछ को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story