भारत

PM मोदी कुछ देर में RSS मुख्यालय का करेंगे दौरा

Nilmani Pal
30 March 2025 2:10 AM GMT
PM मोदी कुछ देर में RSS मुख्यालय का करेंगे दौरा
x

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने नागपुर दौरे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय भी जाएंगे। बतौर प्रधानमंत्री संघ मुख्यालय जाने वाले वह पहले नेता होंगे। इस दौरे के कुछ कार्यक्रमों में मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे। मोदी का हिंदू नव वर्ष पर गुड़ी पड़वा के दिन संघ मुख्यालय जाना राजनीतिक रूप से भी काफी अहम है। प्रधानमंत्री वहां पर स्मृति मंदिर में संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (गुरुजी) को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दौरे में दीक्षा भूमि भी जाएंगे, जहां वह डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजिल देंगे।

पीएम मोदी का संघ मुख्यालय जाना देश और भाजपा की भावी राजनीति को लेकर काफी महत्वर्पू्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और भागवत कुछ समय के लिए अलग से भी बात कर सकते हैं। चूंकि भाजपा के नए अध्यक्ष का भी जल्द फैसला होना है इसलिए भी इसे अहम माना जा रहा है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा व संघ में कुछ दूरी दिखी थी, लेकिन बाद के विधानसभा चुनाव में उसे संघ से काफी सहयोग मिला था।

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री का हिंदू नव वर्ष पर गुड़ी पड़वा के दिन संघ मुख्यालय में होने के ही अपने आप में काफी संकेत दे देगा। संघ और भाजपा के सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों के बीच इसके जरिये वह अपने मूल काडर और समर्थक वर्ग को संदेश देंगे। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के घटनाक्रमों को देखते हुए भी इसका काफी महत्व है। साथ ही यह भाजपा और संघ के बीच संबंधों को और मजबूती देगा।

Next Story