पीएम मोदी 16 मई को करेंगे नेपाल का दौरा, चीन के बनाए एयरपोर्ट पर नहीं उतरेगा विमान, ड्रैगन को झटके से मचा बवाल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई 2022 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल का दौरा करेंगे। नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर उनका दौरा तय हुआ है। साल 2014 के बाद से पीएम मोदी पांचवीं बार नेपाल पहुचेंगे। पीएम मोदी का इस वक्त नेपाल दौरा चीन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स है कि नेपाल सरकार अपने देश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को चीनी कंपनियों के बजाय भारतीय कंपनियों के संपर्क में है। इस संबंध में नेपाल पीएम और मोदी के बीच बातचीत भी होनी है। ऐसे में साफ है कि पीएम मोदी का नेपाल दौरा चीन के गले नहीं उतर रहा है। चीन की नजरें पीएम मोदी के नेपाल दौरे पर होंगी। नेपाल प्रवास के दौरान मोदी गौतम बुद्ध के प्रिय स्थान लुंबिनी का भी दौरा करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





