भारत
पीएम मोदी आज जाएंगे आजमगढ़, देंगे 782 विकास परियोजनाओं की सौगात
jantaserishta.com
10 March 2024 10:39 AM IST

x
फाइल फोटो
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ जाएंगे। इस दौरान वह यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मंदुरी एयरपोर्ट आजमगढ़ और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण भी करेंगे। वह मंदुरी एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के पांच सहित अन्य प्रांतों के 9802.99 करोड़ रुपये की लागत से बने 15 एयरपोर्ट का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब सवा घंटे तक जिले में रहेंगे। पीएमओ से जारी सूचना के अनुसार, इस मौके पर प्रधानमंत्री यूपी के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की जनता को भी सौगात देंगे।
इसमें कर्नाटक के बेलागवई में 322 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश के कडपा में 266 करोड़ रुपये और कर्नाटक के हुबली में 320 करोड़ रुपये की लागत से बने एयरपोर्ट का शिलान्यास शामिल है।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीपीएम मोदीआजमगढ़Prime Minister Narendra ModiNarendra ModiPM ModiAzamgarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





