भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे पीएम मोदी

jantaserishta.com
8 April 2024 10:37 AM IST
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे पीएम मोदी
x
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर से प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज करने वाले हैं। उनकी विजय संकल्प शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की ओर से जोरदार तैयारी की गई है, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर मे मतदान होना है। प्रधानमंत्री आज बस्तर से भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री विजय संकल्प शंखनाद रैली को नारायणपुर विधानसभा में संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की जहां जनसभा होने वाली है, वह नक्सल प्रभावित इलाका है। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story