
x
फाइल फोटो
जयपुर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में मलसेरी डूंगरी का दौरा करेंगे। वे उदयपुर आएंगे, यहां से वह हेलीकॉप्टर से मलसेरी डूंगरी जाएंगे और मंदिर परिसर में भगवान देवनारायण के दर्शन करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, यहां वह हवन में पूर्णाहुति देंगे और नीम का पौधा लगाएंगे, इसके बाद जनसभा होगी।
मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी से पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने मलसेरी डूंगरी का दौरा नहीं किया।
मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा बिल्कुल धार्मिक है। देश के प्रमुख स्थानों की धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए पीएम का दूरदर्शी ²ष्टिकोण है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर 11.25 बजे मलसेरी पहुंचेंगे और 12.55 बजे तक यहां रहेंगे। वह दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले एक सभा को संबोधित करेंगे।
TagsMalseri Dungri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





