भारत

प्रधानमंत्री मोंदी अब एक जुलाई को आएंगे शहडोल

jantaserishta.com
27 Jun 2023 10:24 AM IST
प्रधानमंत्री मोंदी अब एक जुलाई को आएंगे शहडोल
x

फाइल फोटो

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थगित किए गए शहडोल प्रवास की तारीख में बदलाव किया गया है अब प्रधानमंत्री मोदी एक जुलाई को शहडोल आयेंगे और लालपुर व पकरिया में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को शहडोल आयेंगे और वहां दोपहर 3 बजे से लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया है कि भारी वर्षा की चेतावनी के चलते प्रधानमंत्री मोदी का 27 जून को शहडोल का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मंगलवार, 27 जून को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लालपुर और पकरिया के दौरे को फिलहाल स्थगित किया है, भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story