भारत
पीएम मोदी आज गुजरात में कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
Nilmani Pal
19 April 2022 6:13 AM IST

x
गुजरात। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. आज सुबह करीब 10 बजे बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. जिसके बाद करीब साढ़े तीन बजे वो जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर गांधीनगर पहुंच गए हैं. गांधीनगर में पीएम मोदी ने स्कूल के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया. इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर में ही विद्या समीक्षा केंद्र में पहुंचे. यहां पीएम ने छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों को टेक्नॉलॉजी को सीखने में किस तरह की परेशानियां आ रही हैं,इसके बारे में जानने की कोशिश की.
Next Story





