भारत

पीएम मोदी आज शीतकालीन यात्रा का उद्घाटन करेंगे

Subhi
27 Feb 2025 6:48 AM IST
पीएम मोदी आज शीतकालीन यात्रा का उद्घाटन करेंगे
x

uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा का उद्घाटन करेंगे. गढ़वाल हिमालय के चारधामों में से एक गंगोत्री मंदिर के पास बसे मुखबा गांव को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल माना जाता है. पारंपरिक अनुष्ठान के तहत सर्दियों में गंगोत्री मंदिर के बर्फ से ढ़के रहने के दौरान मां गंगा की डोली मुखबा गांव लायी जाती है और वहीं उनकी पूजा की जाती है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तरकाशी जिले के अंतर्गत गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा और पर्यटक स्थल हर्षिल का दौरा होना था। इसे देखते हुए शासन तैयारियों में जुटा है। प्रधानमंत्री मुखबा में मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद हर्षिल में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

Next Story