
x
हवाई
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड की एक सहायक कंपनी) और सीआईडीसीओ (महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड) के बीच एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) परियोजना है। इसमें मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 74 प्रतिशत और सीआईडीसीओ की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नवी मुंबई हवाई अड्डा, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।
इस हवाई अड्डे को हाल ही में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डा लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यह हवाई अड्डा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं से लैस है। इसमें लार्ज कमर्शियल एयरक्राफ्ट को हैंडल करने के लिए 3,700 मीटर लंबा रनवे, मॉडर्न पैसेंजर टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। एक बार चालू होने के बाद, इसके शुरुआती चरण में प्रति वर्ष 2 करोड़ यात्रियों (एमपीपीए) को संभालने और मुंबई महानगर क्षेत्र और पश्चिमी भारत की बढ़ती हवाई यातायात मांगों को पूरा करने के साथ-साथ भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की उम्मीद है।
यह हवाई अड्डा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) बंदरगाह से 14 किमी, महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमआईडीसी), तलोजा इंडस्ट्रियल एरिया से 22 किमी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के माध्यम से) से 35 किमी, ठाणे से 32 किमी और पावरलूम शहर भिवंडी से 40 किमी दूर होगा। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों ने हवाई अड्डे से परिचालन शुरू करने की योजना की घोषणा की है, जिसमें शुरुआती उड़ानें विभिन्न घरेलू शहरों को जोड़ेंगी।
इस हवाई अड्डे में 5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता के साथ एक फुली ऑटो कार्गो टर्मिनल, सेमी-ऑटो मटीरियल हैंडलिंग सिस्टम (एमएचएस), 100 प्रतिशत शिपमेंट ट्रैकिंग, ट्रक मैनेजमेंट सिस्टम, कार्गो कम्युनिटी सिस्टम और कैशलेस और पेपरलेस ऑपरेशन के लिए डिजाइन की गई कार्गो सुविधा होगी। इसके अलावा, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोगुना बड़ा है, क्योंकि यह 1,160 हेक्टेयर में फैला है और इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। पूरा होने के बाद, यह हवाई अड्डा 9 करोड़ यात्रियों को सर्विस देने और हर साल 32 लाख मीट्रिक टन (एमएमटी) से अधिक माल का प्रबंधन करने में सक्षम होगा।
Tagsप्रधानमंत्री मोदीCJI बीआर गवईसुप्रीम कोर्टदुर्व्यवहारवकील राकेश किशोरहंगामान्यायपालिकालोकतंत्रअभिव्यक्ति की सीमासुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशननिंदासंविधानन्याय के मूल्यबार और बेंच सम्मानकोर्ट सुरक्षासोशल मीडियाएक्स पोस्टअनुशासनहिरासतकानून का शासनसार्वजनिक प्रतिक्रियान्यायपालिका की स्वतंत्रताजनता का विश्वासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





