भारत

PM मोदी वीडियो कॉन्फरेंस से Infinity Campus का उद्घाटन करेंगे

Subhi
27 Nov 2025 7:36 AM IST
PM मोदी वीडियो कॉन्फरेंस से Infinity Campus का उद्घाटन करेंगे
x
Infinity Campus का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री 27 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। वह स्काईरूट के प्रथम ऑर्बिटल रॉकेट, विक्रम-I का अनावरण भी करेंगे, जिसमें उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित करने की क्षमता है।

इस अत्याधुनिक केन्द्र में बहु-प्रक्षेपण वाहनों के डिजाइन, विकास, एकीकरण और परीक्षण के लिए लगभग 200,000 वर्ग फुट का कार्यक्षेत्र होगा, तथा हर महीने एक कक्षीय रॉकेट बनाने की क्षमता होगी।

स्काईरूट भारत की अग्रणी निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जिसकी स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने की है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के पूर्व-छात्र और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक हैं और अब उद्यमी बन गए हैं। नवंबर 2022 में, स्काईरूट ने अपना सब-ऑर्बिटल रॉकेट, विक्रम-एस, लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बन गई।

Next Story