भारत

PM मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की करेंगे शुरुआत

Nilmani Pal
8 Oct 2025 8:04 AM IST
PM मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की करेंगे शुरुआत
x

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। पहले फेज में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाए गए हैं, इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है। PM मोदी बुधवार दोपहर 3 बजे 2 दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचेंगे।

उनका विमान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड होगा। PM 3:30 बजे एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, PM मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के डिजाइन में डेवलप किया गया है। दिसंबर से यहां से रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसका नाम किसान नेता डीबी पाटील के नाम पर रखा गया है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ₹19,500 करोड़ की लागत से लगभग 1,160 हेक्टेयर (11.6 वर्ग किलोमीटर) में बन रहा है। जो कई फेज में बनेगा। इस प्रोजेक्ट में चार टर्मिनल बनाए जाने हैं, जो सालाना 9 करोड़ यात्रियों को सर्विस देंगे और 32.5 लाख मीट्रिक टन कार्गो ले जा सकेंगे।


Next Story