भारत

PM Modi: पीएम मोदी पंजाब में 23-24 मई को करेंगे तीन रैलियां

jantaserishta.com
19 May 2024 9:09 AM IST
PM Modi: पीएम मोदी पंजाब में 23-24 मई को करेंगे तीन रैलियां
x
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 मई को पंजाब में तीन चुनावी-रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री 23 मई को पटियाला में पार्टी उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अगले दिन 24 मई को वह गुरदासपुर में दिनेश बाबू और जालंधर में सुशील रिंकू के समर्थन में रैलियां करेंगे। भाजपा राज्य में पहली बार अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। इसलिए, इस बार उसकी असली परीक्षा होनी है। अकाली दल तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर करीब तीन दशक पुराना गठबंधन तोड़कर सितंबर 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गया था। शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) और भाजपा 1996 से राज्य में सीटों के बंटवारे के आधार पर चुनाव लड़ती रही है।
पिछली बार 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से आठ जीती थीं। भाजपा और एसएडी को दो-दो सीटों पर जीत मिली थी जबकि आप के खाते में मात्र एक सीट गई थी। पंजाब में इस बार सभी सीटों पर एक साथ 1 जून को मतदान होना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story