भारत

पीएम मोदी आज गुजरात के जूनागढ़ और जामनगर में करेंगे जनसभा

jantaserishta.com
2 May 2024 12:07 AM IST
पीएम मोदी आज गुजरात के जूनागढ़ और जामनगर में करेंगे जनसभा
x
पढ़े पूरी खबर
अहमदाबाद: पीएम मोदी आज गुजरात के जूनागढ़ और जामनगर में करेंगे जनसभा इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत गुजरात में अपने वतन उतर गुजरात से किए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में उत्तर गुजरात क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। वे बनासकांठा के डीसा में पहली रैली को संबोधित करने के बाद हिम्मतनगर में दूसरी रैली करेंगे। पीएम मोदी के इसके गुजरात प्रवास के दूसरे दिन चार रैलियों को संबोधित करेंगे। गुजरात में बीजेपी सूरत की सीट को पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। ऐसे में राज्य में सात मई को 25 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार 5 मई को खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी ने अपने दौरे में 13 लोकसभा क्षेत्रों को विशेष तौर पर टारगेट करेंगे।
अपने दौरे के पहले दिन 1 मई को पीएम मोदी दो रैलियों में जनता को संबोधित करेंगे। पहली रैली बनासकांठा के डीसा में दोपहर करीब 2:30 बजे डीसा एरोड्रम ग्राउंड पर होगी। यह सभा बनासकांठा और पाटन लोकसभा क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। इसके बाद में 4:15 बजे पीएम मोदी साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के मोदी ग्राउंड में साबरकांठा और मेहसाणा लोकसभा सीटों को कवर करते हुए एक सभा को संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन 2 मई को पीएम मोदी आणंद और खेड़ा लोकसभा क्षेत्रों से बीजेपी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए सुबह 10 बजे आणंद के शास्त्री मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story