भारत
PM Modi: पीएम मोदी आज पीलीभीत में करेंगे चुनावी रैली, मंच पर नजर आएंगे वरुण गांधी?
jantaserishta.com
9 April 2024 10:01 AM IST

x
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत से सियासी समीकरण साधेंगे। इस दौरान वह यूपी सरकार के लोकनिर्माण मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के पक्ष में पीलीभीत ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री तराई के इस जिले से आसपास की लोकसभा सीटों का भी चुनावी गणित साधेंगे। इन सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा शामिल हैं।
पीएम के जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री का विशेष विमान सुबह 10:30 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेगा। वहां से वह हेलीकॉप्टर से पीलीभीत पहुंचेंगे। वह 11:55 बजे तक सभा स्थल पर रहेंगे। उनके मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। मुख्यमंत्री एक घंटा पहले सभास्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित किया था।
पुलिस-प्रशासन ने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार जिले में आ रहे हैं। जिले की जनता प्रधानमंत्री का स्वागत करने को लालायित है।
पीएम मोदी ने समाज के सभी लोगों को एक साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान साथियों का भविष्य पीएम मोदी के संरक्षण में उज्जवल है। रोजगार परक योजनाओं में रोजगार की गारंटी है।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीपीएम मोदीपीलीभीतPrime Minister Narendra ModiNarendra ModiPM ModiPilibhit
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





