भारत
PM Modi: पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में करेंगे चुनावी रैली, भोपाल में रोड शो का कार्यक्रम
jantaserishta.com
24 April 2024 8:21 AM IST

x
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में करेंगे चुनावी रैली, भोपाल में रोड शो का कार्यक्रम
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज अपनी पहली रैली सुबह 10:45 बजे छत्तीसगढ़ के सरगुजा में करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 2:45 बजे के मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 5:15 बजे मध्य प्रदेश के ही बैतूल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के सघन चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शाम 7:15 बजे रोड शो कर मतदाताओं का समर्थन भी मांगेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





