भारत

बड़ी बैठक: देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी, भारत अलर्ट मोड पर

jantaserishta.com
22 Dec 2022 9:36 AM IST
बड़ी बैठक: देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी, भारत अलर्ट मोड पर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोरोना से संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे.

कोरोना ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है. चीन से लेकर जापान और अमेरिका तक कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. इसे लेकर अब भारत में भी केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है.
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के मामलों में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं हो रही है, लेकिन वैरिएंट की पहचान के लिए सर्विलांस और ट्रैकिंग जरूरी है.
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने मीटिंग में बताया कि अब तक 27-28 फीसदी लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ली है. उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रखना चाहिए, खासकर बुजुर्गों को ताकि संक्रमण से बचा जा सके.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story