भारत

Pahalgam terror attack : PM मोदी कुछ देर में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की लेंगे बैठक

Nilmani Pal
23 April 2025 6:21 AM IST
Pahalgam terror attack : PM मोदी कुछ देर में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की लेंगे बैठक
x
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने अपनी सऊदी यात्रा को बीच में ही समाप्त कर दिया. वह भारत के लिए रवाना हो गए हैं. बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री दो दिनों के दौरे के लिए सऊदी गए थे. बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में प्रधानमंत्री शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी की यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत हुई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में हाई-लेवल मीटिंग की. आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें करीब 26 लोगों की मौत की आशंका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह हमले की निंदा करते हैं. उन्होंने लिखा, जो लोग इस जघन्य कृत्य के पीछे हैं, उन्हें कटघरे में लाया जाएगा और बख्शा नहीं जाएगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि मुश्किल समय में हम भारत के साथ हैं. आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई. जानकारी के अनुसार, इस बातचीत का विषय पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला रहा. इस घटना पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई.

Next Story
null