भारत

पीएम मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली

jantaserishta.com
15 May 2023 1:17 PM IST
पीएम मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली
x

फाइल फोटो 

देहरादून (आईएएनएस)| पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में एक बड़ी रैली करेंगे। यहां एक महीने तक महासंपर्क महाअभियान चलेगा। महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसीलिए 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को टाल दिया गया। अब 30 मई से 30 जून तक दोनों अभियान एक साथ चलेंगे।
इसके अलावा महाभियान के दौरान ही प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे। इनमें जून में एक बड़ी रैली मोदी की उत्तराखंड में होगी। यदि प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला तो उनकी जगह अमित शाह या राजनाथ सिंह रैली करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महाअभियान के लिए बैठक भी करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देश पर 15 मई से सांसदों का विशेष संपर्क अभियान स्थगित कर दिया गया है। अब सांसदों व पार्टी की ओर से एक साथ 30 मई से महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story