भारत

पंजाब दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बीजेपी नेता ने दी जानकारी

Nilmani Pal
2 July 2022 9:32 AM GMT
पंजाब दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बीजेपी नेता ने दी जानकारी
x

फिरोजपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर पंजाब के फिरोजपुर आएंगे। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा फिलहाल दिन और समय तय नहीं हुआ लेकिन पीएम माेदी पीजीआइ प्रोजेक्ट के लिए फिरोजपुर आएंगे। प्रधानमंत्री के फिरोजपुर आने से एक बार फिर लोगों की उम्मीदें जगी है। नशे और बेरोजगारी से जूझ रहे जिले के लोगों को पीजीआइ प्रोजेक्ट से रोजगार मिलने से राहत मिलेगी।

गाैरतलब है कि 5 जनवरी 2022 को पीजीआइ के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हाेने आ रहे प्रधानमंत्री के समाराेह काे लेकर बड़ा बवाल हाे गया था। मौसम खराब होने कारण पीएम माेदी का काफिला सड़क से गुजर रहा था तो किसानों ने गांव प्यारेआना में सड़क पर ट्रैफिक जाम कर दिया। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट के इंतजार के बाद वापस लौट गया था। हालांकि पुंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह 16 फरवरी को फिरोजपुर पहुंचे तो उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री के आने का आश्वासन दिया था। भाजपा नेताओं की मानें तो अगर प्रधानमंत्री आते हैं तो पीजीआइ के अलावा फिरोजपुर के लिए 200 करोड़ की ग्रांट जरूर मिलती। इससे पहले वह हुसैनीवाला आए थे तो अमृत योजना के तहत वाटर सप्लाई और सीवरेज लाइनों के लिए 150 करोड़ दे गए थे। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब भी उनका कार्यक्रम तय हो जाएगा उसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Next Story