भारत

PM मोदी आज वाराणसी में देंगे 3884 करोड़ की सौगात

Subhi
11 April 2025 6:57 AM IST
PM मोदी आज वाराणसी में देंगे 3884 करोड़ की सौगात
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचेंगे। वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे।

Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचेंगे। वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे।

50वें दौरे पर काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1629.13 करोड़ की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी देंगे।

प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी करेंगे।

ढाई घंटे काशी में प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मेंहदीगंज से जनसभा को संबोधित करेंगे और तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देंगे। लोकार्पण की मुख्य परियोजनाओं में 130 पेयजल परियोजनाएं, 100 नए आंगनबाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, पिंडरा में पॉलिटेक्निक कॉलेज, एक डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

Next Story