भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल से पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी

jantaserishta.com
27 Jun 2023 9:56 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल से पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी
x

फाइल फोटो

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल आ रहे है। इस दौरान वह जहां पांच वंदे भारत रेल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे, वहीं मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत देश भर के लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10ः30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाएंगे। वह भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर , भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना , धारवाड़-बैंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से दो गाड़ियां रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी, वहीं अंतिम तीन को वे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी। भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा।
वहीं प्रधानमंत्री मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुॅचेंगे। वहां देश भर के 34 राज्यों के बूथों के ऐसे तीन हजार चयनित कार्यकर्ता आएंगे, जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बड़ा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री उनके साथ देश के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर लाइव प्रसारण होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story