पीएम मोदी सीमा पर सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली, सेना प्रमुख भी रहेंगे मौजूद

फाइल फोटो
कोरोना काल के बीच देश में दिवाली मनाने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी खास तरीके से दिवाली मनाने की तैयारी में हैं. पीएम इस बार जैसलमेर बॉर्डर पर भारतीय सेनाओं के जवानों के साथ दिवाली का जश्न मना सकते हैं. पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम. नरवणे भी शामिल हो सकते हैं.
आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार जवानों के साथ ही मनाते आए हैं. पीएम मोदी ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाई है. पीएम मोदी इस दौरान जवानों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं और मिठाई खिलाते हैं.
हाल ही में लेह में जवानों से मिले थे पीएम
पिछले काफी दिनों से भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव की स्थिति है. ऐसे में अगर पीएम मोदी सेना के जवानों से मुलाकात करते हैं, तो उनमें भी जोश भरेगा. बता दें कि लद्दाख तनाव के बीच इससे पहले पीएम मोदी अचानक ही लेह पहुंच गए थे.
तब भी पीएम मोदी ने अचानक लेह पहुंच हर किसी को चौंका दिया था, साथ ही जवानों से बात की थी. पीएम मोदी ने वहां जवानों को संबोधित किया था और जोश भरा था.
बता दें कि इस बार पीएम मोदी की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना संकट के कारण दिवाली पर सावधानी बरतें और लोकल प्रोडक्ट को ही खरीदें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





