भारत

14 जुलाई को पीएम मोदी फिर करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, कोरोना की स्थिति पर हो सकती है चर्चा

Deepa Sahu
10 July 2021 10:30 PM IST
14 जुलाई को पीएम मोदी फिर करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, कोरोना की स्थिति पर हो सकती है चर्चा
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक की 14 जुलाई को अध्यक्षता करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक की 14 जुलाई को अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के बाद पीएम मोदी की नई टीम के साथ यह दूसरी बैठक होगी। प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए सदस्यों को उनकी नई जिम्मेदारियों से अवगत कराएंगे एवं मंत्रियों को कुशलतापूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन का सुझाव भी देंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रबंधन और भविष्य के रोडमैप के बारे में प्रत्येक मंत्री से एक संक्षिप्त योजना लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी देश के विकास एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित अन्य मामलों पर चर्चा कर सकते हैं।

Next Story