पीएम मोदी बजट के बाद के वेबिनार को आज करेंगे संबोधित, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज बजट के बाद के वेबिनार 'डिफेंस-कॉल टू एक्शन' को संबोधित करेंगे. रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने इसकी जानकारी दी. पर रक्षा मंत्रालय बजट के बाद वेबिनार का आयोजन कर रहा है. केंद्रीय बजट (Central Budget) 2022-23 में किए गए ऐलान के आधार पर इसे आयोजित किया जा रहा है. वेबिनार में रक्षा मंत्रालय, रक्षा उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षा जगत के प्रख्यात वक्ताओं और विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा होगी. समापन सत्र की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. वेबिनार में चार विषयों पर ब्रेकआउट सत्र होंगे, घरेलू उद्योग के अवसरों और चुनौतियों के लिए पूंजी खरीद बजट में प्रगतिशील वृद्धि, देश में सर्वांगीण रक्षा अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र का विकास.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





