भारत
PM Modi: पीएम मोदी आज यूपी और एमपी में जनसभा को करेंगे संबोधित, तमिलनाडु में रोड शो
jantaserishta.com
9 April 2024 8:32 AM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार मतदाताओं का आशीर्वाद लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना विभिन्न राज्यों का दौरा कर चुनावी जनसभा और रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे।
प्रधानमंत्री मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और तमिलनाडु में रोड शो करेंगे। वह सुबह सबसे पहले उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे, जहां वह लगभग 11 बजे पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह दोपहर 2:45 बजे के लगभग बालाघाट में रैली को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के बाद वह दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु के लिए रवाना हो जाएंगे।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में प्रधानमंत्री शाम को 6:30 बजे रोड शो कर मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





