भारत
पीएम मोदी आज यूपी के बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा को करेंगे संबोधित
jantaserishta.com
22 May 2024 12:37 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बस्ती व श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह 10.45 बजे बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर व डुमरियागंज लोकसभाओं की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.40 बजे श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। बस्ती और श्रावस्ती दोनों ही सीटों पर 25 मई में वोट पड़ने हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 22 मई को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेगा। शाम चार बजे पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट लौटेंगे। इसके बाद यहां से विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Tagsपीएम मोदीयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़जनसभापॉलीटेक्निक कॉलेजPM ModiUP NewsUttar PradeshUttar Pradesh NewsPublic MeetingPolytechnic College
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





