भारत
PM Modi ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का किया स्वागत
jantaserishta.com
22 Jun 2024 1:00 PM IST

x
नई दिल्ली: इस महीने दूसरी बार भारत की यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पारंपरिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
बाद में वह राजघाट गईं जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शेख हसीना द्विपक्षीय वार्ता के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली आई थीं। उन्होंने शुक्रवार शाम विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी।
मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से आज शाम मुलाकात कर प्रसन्नता हुई। भारत की उनकी राजकीय यात्रा करीबी और पुराने रिश्तों को रेखांकित करती है। हमारे विशेष संबंधों को और बढ़ाने के बारे में उनके मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।"
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री हसीना पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 9 जून को दूसरे वैश्विक नेताओं के साथ शेख हसीना भी शामिल हुई थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





