देशभर के 25 हजार संतों को पत्र लिखकर बुलाना चाह रहे हैं PM मोदी, जानिए क्यों उठाने जा रहे ऐसा कदम

फाइल फोटो
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक निमंत्रण पत्र को तैयार करवाने की कवायद में इन दिनों उत्तर प्रदेश की सरकार जुटी हुई है. ये निमंत्रण पत्र देशभर के संतों को भेजा जाएगा और उनको एक जगह पर बुलाया जाएगा. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर देश भर के संतों को निमंत्रण देने की योजना बनाई जा रही है. यदि ऐसा होता है तो काशी में आने के लिए 25 हजार संतों को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा. इस दौरान संत महात्माओं को काशी में हुए बदलाव से रू-ब-रू करवाया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





